सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

काबुल में फंसे भारतीय का दर्द. “ बहुत बुरी हालत, मदद करे सरकार’

दिन ब दिन ब़ढ़ रही है काबुल में फंसे भारतीयो की तकलीफ
काबुल। जैसे जैसे तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा बढ़ता जा रहा है वैसै वैसे वहां फंसे भारतीयों की दिक्कत बड़ती जा रही हैं। वहां फंसे भारतयों का कहना है वे बेहद बुरी स्थिति में हैं। एक-एक दिन और उसका हर पल खौफ के साये में गुजर रहा है। भारत समेत तमाम देशों के लोगों ने एयरपोर्ट के पास के होटलों में शरण ले रखी है। तमाम भरतीयों ने सरकार से अपील की है कि जिस तरह दूसरे देश की सरकार अपने नागरिक की यात्रियों को इनके देश सुरक्षित निकालने की व्यवस्था कर रहे है वैसे हमारी सरकार भी यहां फंसे नागरिकों की मदद करे वह घर पहुंचाने की व्यवस्था करे। राजधानी काबुल पर तालिबानी कब्जे के बाद भारत सहित माम देशों के नागरिक काबुल से से किसी तरह निकलना चाहते हैं पर उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। दरअसल कमर्शियल फ्लाइट्स बंद होने से ये लोग किसी तरह छिपकर अपनी जान बचा रहे हैं। काबुल में फंसे ऐसे ही एक भारतीय ने अपनी दास्तान वीडियो मैसेज के जरिए भेजकर सरकार से शीघ्र ही कोई मदद पहंचाने की गुहार की है।
गुरू नाइक नाम से एक भारतीय उन सैकड़ों लोगों में शामिल हैं, जो अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं। नाइक ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें और उनकी तरह दूसरे अन्य भारतीयों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए। पिछले छह वर्षों से काबुल में एक NGO के साथ काम कर रहे इस शख्श वीडियो मैसेज में आग्रह किया है, ‘मैं अफगानिस्तान में फंस गया हूं। हमें नहीं पता था कि यहां के हालात इतनी जल्दी बदल जाएंगे। हम सभी भारतीय दूतावास के साथ संपर्क में हैं। उन्होंने कहा है कि भारतीय दूतावास के अलर्ट के अनुसार, मैंने 16 अगस्त के लिए Kam Air और Air India से टिकट बुक कराई थी, लेकिन दोनों उड़ानें निलंबित कर दी गईं हैं। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि हम काबुल से बाहर कैसे निकलेंगे। नाइक ने अपना दर्द सांझा करते हुए कहा, कि अभी कोई भी फ्लाइट नहीं है, ऐसे में हमें नहीं पता कि हम कब और कैसे अपने वतन वापस लौट पाएंगे। 15 अगस्त की रात एयरपोर्ट के पास एक होटल में शरण ली, ताकि सुबह बगैर खतरे के एयरपोर्ट पहुंच सकूं, लेकिन मालूम पड़ा कि दोनों उड़ाने निलंबित कर दी गयी है।
गुरू नाइक के मुताबिक काबुल हवाईअड्डे पर गोलीबारी है और हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंच रहे हैं। कई हेलीकॉप्टरों आसमान में चक्कर लगा रहे हैं। हम बेहद बुरी स्थिति में हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वो यहां फंसे नागरिकों को जल्द से जल्द निकालने की व्यवस्था करे, इस बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची के मुताबिक अफगान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और उनकी तत्काल भारत वापसी के प्रयास भी जारी हैं’।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आज का सुविचार। परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको..

1. जिंदगी में परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको तोड़ती हैं या कमजोर करती हैं उससे कहीं ज्यादा आपको वह परिस्थितियां मजबूत भी बनाती है। इसलिए परिस्थितियों को हमेशा अपने काबू में करना चाहिए क्योंकि अगर आप परिस्थितियों को अपने काबू में नहीं कर सकते है तो परिस्थितियां आपको अपने काबू में कर लेंगई जिससे आप टूट जाएंगे।  2. आप अपनी जिंदगी में ऐसी मेहनत करो की जो साबित कर दे की इस दुनिया में नामुमकिन कुछ भी नहीं है  अगर किसी भी काम को सच्चे मन और लगन से किया जाए तो वह काम पूरा हो जाता है अगर इस दुनिया में कोई भी ऐसा काम है जो बहुत कठिन है लेकिन वह काम कोई एक व्यक्ति भी कर रहा है तो वह काम आप भी कर सकते हो इसलिए हार मत मानो और अपने काम को पूरा करो।  3.  अगर इंसान इरादा बना ले कि वह कामयाबी हासिल करके रहेगा तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे नहीं रोक सकती और इसमें हालात भी मायने नहीं रखती हैं।  इसलिए आप हमेशा कोई भी सफल कार्य करना चाहते हैं तो उसमें इरादा पक्का होना चाहिए तभी आपको सफलता मिलेगी। क्योंकि हमारी जिंदगी में हम कितने सही हैं और कितनी गलत है यह बात ...

ji Market Suvichar Hindi