सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वैज्ञानिकों ने खोजा 'पाताल', धरती के केंद्र में मिली छिपी हुई दुनिया

हिन्दू धर्म में पाताल लोक की चर्चा सदियों से ही धर्मग्रंथों में होती रही है। अब इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने भी पाताल का रास्ता खोजा है। 50 सालों से ज्यादा समय से लोगों को यही बताया जा रहा है कि धरती का केंद्र लोहे का एक ठोस गोला है। जिसके बाहर तरल कोर है। लेकिन हाल ही में जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार इनर कोर पूरी तरह से ठोस नहीं है। यह ठोस गोला कई जगहों पर थोड़ा नरम से लेकर तरल धातु की तरह है यानी पिलपिला है।

इंग्लैंड स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल की भूकंप विज्ञानी जेसिका इरविंग ने कहा कि हम जितना ज्यादा धरती के इनर कोर का अध्ययन कर रहे है, उतने ही नए खुलासे हो रहे हैं। धरती का इनर कोर किसी बोरिंग ठोस लोहे का गोला नहीं है। हम धरती के केंद्र में एक पूरी नई दुनिया देख रहे हैं। धरती का केंद्र तब तक एक बड़ा रहस्य था, जब तक जूल्स वर्ने ने 1864 में 'जर्नी टू द सेंटर ऑफ द अर्थ' नहीं लिखी थी
रेट बटलर ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि कैसे उन लोगों ने बड़े भूकंपों से उटने वाले भूगर्भीय तरंगों की जांच की। उन्होंने धरती पर आए बड़े भूकंपों से निकलने वाली तरंगों को 5 अलग-अलग स्थानों पर मापा। उन्होंने देखा कि तरंगें धरती के कोर तक जाती हैं, फिर वहां से निकलकर पूरी दुनिया में फैलती हैं। इसका मतलब ये है कि इनर कोर के अंदर धातु ठोस, तरल और नरम तीनों रूप में मौजूद है। यह एक अलग तरह की दुनिया है जिसके बारे में बरसों बाद पता चला है।(प्रतीकात्मक चित्र)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आज का सुविचार। परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको..

1. जिंदगी में परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको तोड़ती हैं या कमजोर करती हैं उससे कहीं ज्यादा आपको वह परिस्थितियां मजबूत भी बनाती है। इसलिए परिस्थितियों को हमेशा अपने काबू में करना चाहिए क्योंकि अगर आप परिस्थितियों को अपने काबू में नहीं कर सकते है तो परिस्थितियां आपको अपने काबू में कर लेंगई जिससे आप टूट जाएंगे।  2. आप अपनी जिंदगी में ऐसी मेहनत करो की जो साबित कर दे की इस दुनिया में नामुमकिन कुछ भी नहीं है  अगर किसी भी काम को सच्चे मन और लगन से किया जाए तो वह काम पूरा हो जाता है अगर इस दुनिया में कोई भी ऐसा काम है जो बहुत कठिन है लेकिन वह काम कोई एक व्यक्ति भी कर रहा है तो वह काम आप भी कर सकते हो इसलिए हार मत मानो और अपने काम को पूरा करो।  3.  अगर इंसान इरादा बना ले कि वह कामयाबी हासिल करके रहेगा तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे नहीं रोक सकती और इसमें हालात भी मायने नहीं रखती हैं।  इसलिए आप हमेशा कोई भी सफल कार्य करना चाहते हैं तो उसमें इरादा पक्का होना चाहिए तभी आपको सफलता मिलेगी। क्योंकि हमारी जिंदगी में हम कितने सही हैं और कितनी गलत है यह बात ...

ji Market Suvichar Hindi