सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

PM MODI ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर कही बड़ी बात

नई दिल्ली :
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन भारत को सशक्त, समृद्ध और सामर्थ्यवान बनाने में समर्पित कर दिया तथा देशवासियों के लिए वह हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे.
 मोदी ने ट्वीट किया, ‘मिसाइल मैन के रूप में विख्यात देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर सादन नमन. उन्होंने अपना जीवन भारत को सशक्त, समृद्ध और सामर्थ्यवान बनाने में समर्पित कर दिया. देशवासियों के लिए वह हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे
.’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीकलाम 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे और सादे रहन-सहन तथा पक्षपात रहित आचरण के लिए विभिन्न लोगों तथा राजनीतिक दलों के बीच उनका काफी सम्मान किया जाता है. उन्हें राष्ट्रपति भवन का द्वार आम जनता के लिए खोलने का श्रेय भी दिया जाता है और उन्हें स्नेहपूर्वक जनता का राष्ट्रपति कहा जाता है.कलाम का 2015 में निधन हो गया था और देश के मिसाइल कार्यक्रमों के विकास में उनकी भूमिका के लिए उन्हें ‘भारत का मिसाइल मैन’ भी कहा जाता है.पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी महेन्द्रनाथ पांडे और मुख्तार अब्बास नकवी को भी उनके जन्मदिन पर बधाई दी तथा सरकार में उनके काम की सराहना की

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आज का सुविचार। परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको..

1. जिंदगी में परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको तोड़ती हैं या कमजोर करती हैं उससे कहीं ज्यादा आपको वह परिस्थितियां मजबूत भी बनाती है। इसलिए परिस्थितियों को हमेशा अपने काबू में करना चाहिए क्योंकि अगर आप परिस्थितियों को अपने काबू में नहीं कर सकते है तो परिस्थितियां आपको अपने काबू में कर लेंगई जिससे आप टूट जाएंगे।  2. आप अपनी जिंदगी में ऐसी मेहनत करो की जो साबित कर दे की इस दुनिया में नामुमकिन कुछ भी नहीं है  अगर किसी भी काम को सच्चे मन और लगन से किया जाए तो वह काम पूरा हो जाता है अगर इस दुनिया में कोई भी ऐसा काम है जो बहुत कठिन है लेकिन वह काम कोई एक व्यक्ति भी कर रहा है तो वह काम आप भी कर सकते हो इसलिए हार मत मानो और अपने काम को पूरा करो।  3.  अगर इंसान इरादा बना ले कि वह कामयाबी हासिल करके रहेगा तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे नहीं रोक सकती और इसमें हालात भी मायने नहीं रखती हैं।  इसलिए आप हमेशा कोई भी सफल कार्य करना चाहते हैं तो उसमें इरादा पक्का होना चाहिए तभी आपको सफलता मिलेगी। क्योंकि हमारी जिंदगी में हम कितने सही हैं और कितनी गलत है यह बात ...

ji Market Suvichar Hindi