सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का सुविचार। औरत की सोच....

औरत की सोच मर्द का मुकद्दर बनाती है वह जब बनाने पर आती है तो कुटिया को महल बना देती है और जब बिगाड़ने पर आती है तो महल को मिट्टी का ढेर बना देती है इसलिए औरत को कभी कमजोर ना समझना चाहिए क्योंकि वह देवी भी है मां भी है। और बेटी भी है। 



यह ख्वाहिश कभी मत रखो कि हर कोई आपकी तारीफ करें बस यह ख्वाहिश रखें कि आप जो भी करें आपके मां-बाप आप पर नाज करें क्योंकि दुनिया का दस्तूर ही है कि अगर आप जो भी करेंगे उसका पूरा हक आपको मां बाप को ही दिया जाएगा चाहे आप अच्छा करें या बुरा अगर आप अच्छा करेंगे तो आपकी मां बाप के बारे में भी अच्छा ही बोलेंगे और बुरा करेंगे तो बुरा ही बोलेंगे।

 अपनी संपत्तती, और पेसे को को कभी भी दिखावा नहीं करना चाहिए क्योंकि जब तुम पैदा भी नहीं हुए थे तब भी वह किसी की संपत्ति थी और जब तुम मर जाओगे तब भी यह किसी की संपत्ति ही होगी यह संपत्ति या पैसा केवल उपयोग करने के लिए ही मिला है इसे आप केवल अपने जीवन में प्रयोग कर सकते हैं इसे कोई भी नहीं ले जा सकता आज आप उपयोग करेंगे, कल कोई दूसरा उपयोग करेगा परसों कोई तीसरा इसीलिए बिंदास से जिंदगी जिए। क्योंकि यह प्रभु की संपत्ति है पहले से ही सब कोई इस संपत्ति को अपना-अपना कहकर मर गए पर यह संपत्ति किसी की नहीं हुई। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आज का सुविचार। परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको..

1. जिंदगी में परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको तोड़ती हैं या कमजोर करती हैं उससे कहीं ज्यादा आपको वह परिस्थितियां मजबूत भी बनाती है। इसलिए परिस्थितियों को हमेशा अपने काबू में करना चाहिए क्योंकि अगर आप परिस्थितियों को अपने काबू में नहीं कर सकते है तो परिस्थितियां आपको अपने काबू में कर लेंगई जिससे आप टूट जाएंगे।  2. आप अपनी जिंदगी में ऐसी मेहनत करो की जो साबित कर दे की इस दुनिया में नामुमकिन कुछ भी नहीं है  अगर किसी भी काम को सच्चे मन और लगन से किया जाए तो वह काम पूरा हो जाता है अगर इस दुनिया में कोई भी ऐसा काम है जो बहुत कठिन है लेकिन वह काम कोई एक व्यक्ति भी कर रहा है तो वह काम आप भी कर सकते हो इसलिए हार मत मानो और अपने काम को पूरा करो।  3.  अगर इंसान इरादा बना ले कि वह कामयाबी हासिल करके रहेगा तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे नहीं रोक सकती और इसमें हालात भी मायने नहीं रखती हैं।  इसलिए आप हमेशा कोई भी सफल कार्य करना चाहते हैं तो उसमें इरादा पक्का होना चाहिए तभी आपको सफलता मिलेगी। क्योंकि हमारी जिंदगी में हम कितने सही हैं और कितनी गलत है यह बात ...

ji Market Suvichar Hindi