सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का सुविचार। नीम के पेड़ को अगर...


नीम के पेड़ को अगर दूध और घी से भी सींचा जाए तो भी नीम का पेड़ मीठा नहीं हो सकता, ठीक उसी प्रकार बुरे लोग,दुष्टता, और निर्दई लोगों को अगर सच्ची बातें और उचित ज्ञान भी दिया गया फिर भी वह अपनी दुष्टता नहीं छोड़ते इसीलिए उन लोगों को बहुत ज्यादा समझाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। 



यदि मनुष्य कुछ सीखना चाहे तो उसकी प्रत्येक भूल उस मनुष्य को कुछ ना कुछ अवश्य सिखा देती है।  इसीलिए आप अपनी गलतियों से हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहिए, और जो भी कोई गलती करे उससे भी आप कुछ ना कुछ सीखते रहिए ताकि आप उन गलतियों को दोबारा ना दोहरा सके। क्योंकि जितनी जल्दी आप अपने जीवन की जिम्मेदारियों को लेंगे उतनी ही जल्दी आप सफलता की नई ऊंचाई को छुएगै। 

भगवान कहते हैं।  की मां कभी साधारण नहीं होती वह तो परमात्मा के बाद वह शक्ति है जो खुद  मौत की गोद में जाकर एक जिंदगी को जन्म देती है।  इसीलिए मां का हमेशा सम्मान करें।  और उन्हें कभी भी इस बात का एहसास ना होने दें कि आप उनके लिए कुछ नहीं है बल्कि आप उनकी आंखों का तारा बने और उनकी आंखों में कभी भी आंसू ना आने दे। 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आज का सुविचार। परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको..

1. जिंदगी में परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको तोड़ती हैं या कमजोर करती हैं उससे कहीं ज्यादा आपको वह परिस्थितियां मजबूत भी बनाती है। इसलिए परिस्थितियों को हमेशा अपने काबू में करना चाहिए क्योंकि अगर आप परिस्थितियों को अपने काबू में नहीं कर सकते है तो परिस्थितियां आपको अपने काबू में कर लेंगई जिससे आप टूट जाएंगे।  2. आप अपनी जिंदगी में ऐसी मेहनत करो की जो साबित कर दे की इस दुनिया में नामुमकिन कुछ भी नहीं है  अगर किसी भी काम को सच्चे मन और लगन से किया जाए तो वह काम पूरा हो जाता है अगर इस दुनिया में कोई भी ऐसा काम है जो बहुत कठिन है लेकिन वह काम कोई एक व्यक्ति भी कर रहा है तो वह काम आप भी कर सकते हो इसलिए हार मत मानो और अपने काम को पूरा करो।  3.  अगर इंसान इरादा बना ले कि वह कामयाबी हासिल करके रहेगा तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे नहीं रोक सकती और इसमें हालात भी मायने नहीं रखती हैं।  इसलिए आप हमेशा कोई भी सफल कार्य करना चाहते हैं तो उसमें इरादा पक्का होना चाहिए तभी आपको सफलता मिलेगी। क्योंकि हमारी जिंदगी में हम कितने सही हैं और कितनी गलत है यह बात ...

ji Market Suvichar Hindi