सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का सुविचार। अगर जिंदगी में कोई व्यक्ति की बात...

1.  अगर आपकी जिंदगी में किसी भी व्यक्ति की कोई भी बात बुरी लगी तो उस बात को दो तरह से रखकर सोचे कि अगर व्यक्ति महत्वपूर्ण है तो बात को भूल जाओ, या की बात महत्वपूर्ण है तो व्यक्ति को भूल जाओ, लेकिन उस बात को दिल पर मत लो बल्कि उससे अपने जीवन में आने वाली समस्याओं को सीखें और उसे होने वाली गलतियों से बचे।

 2.  आप हमेशा अच्छे के साथ हमेशा अच्छा बने लेकिन बुरे के साथ बुरा ना बने क्योंकि हमेशा हीरे से हीरे को तराशा जा सकता है लेकिन कीचड़ से कीचड़ को कभी भी साफ नहीं किया जा सकता है।  कोई मेरा बुरा करें तो यह उसका कर्म है लेकिन मैं किसी का बुरा ना करूं यह मेरा धर्म और कर्तव्य है। 

3.  एक बात हमेशा याद रखना कि हमारी समस्या का हल केवल और केवल हमारे पास ही होगा दूसरे के पास हमारी समस्या का केवल सुझाव ही होगा।  इसलिए आप अपनी समस्या का हल खुद ही निकाले और बल्कि उससे जो जो गलतियां अपने सीखी है वह दूसरों को भी बताएं तभी वह आपकी गलती को दोबारा ना दोहरा सके और उससे कुछ सीख मिल सके। 


4.  गलत तरीकों को अपनाकर सफलता पाने से कहीं बेहतर है की सही तरीके से काम करके असफल होना।  क्योंकि अगर आप गलत तरीके से पैसा या कुछ काम करते है तो उसका परिणाम  गलत ही होगा और अगर आप सही तरीके से काम करते हैं तो उसका परिणाम देर ही सही लेकिन अच्छा होगा और आप उसमें सफलता पाएंगे। 

5. अगर आप कोई कार्य कर रहे है और उसमे कठिनाइयां आती है तो आपको  कठिनाइयों से लड़ना है।  और कठिनाइयों से लड़ने में यह जरूर याद रखें की धूप चाहे कितनी भी तेज ही क्यों ना हो वह समुद्र को कभी भी सूखा नहीं सकती है।  ठीक उसी प्रकार आपकी रास्तों में कितनी भी कठिनाइयां क्यों ना हो अगर आप सच्चे मन और मेहनत से लड़ते हैं तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आज का सुविचार। परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको..

1. जिंदगी में परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको तोड़ती हैं या कमजोर करती हैं उससे कहीं ज्यादा आपको वह परिस्थितियां मजबूत भी बनाती है। इसलिए परिस्थितियों को हमेशा अपने काबू में करना चाहिए क्योंकि अगर आप परिस्थितियों को अपने काबू में नहीं कर सकते है तो परिस्थितियां आपको अपने काबू में कर लेंगई जिससे आप टूट जाएंगे।  2. आप अपनी जिंदगी में ऐसी मेहनत करो की जो साबित कर दे की इस दुनिया में नामुमकिन कुछ भी नहीं है  अगर किसी भी काम को सच्चे मन और लगन से किया जाए तो वह काम पूरा हो जाता है अगर इस दुनिया में कोई भी ऐसा काम है जो बहुत कठिन है लेकिन वह काम कोई एक व्यक्ति भी कर रहा है तो वह काम आप भी कर सकते हो इसलिए हार मत मानो और अपने काम को पूरा करो।  3.  अगर इंसान इरादा बना ले कि वह कामयाबी हासिल करके रहेगा तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे नहीं रोक सकती और इसमें हालात भी मायने नहीं रखती हैं।  इसलिए आप हमेशा कोई भी सफल कार्य करना चाहते हैं तो उसमें इरादा पक्का होना चाहिए तभी आपको सफलता मिलेगी। क्योंकि हमारी जिंदगी में हम कितने सही हैं और कितनी गलत है यह बात ...

ji Market Suvichar Hindi