सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का सुविचार। धैर्य रखने से हमें उन कार्यों में भी..

1.  जीवन में धैर्य और साहस रखने से हमें उन कार्यों में भी सफलता मिल जाती है जो शुरू में असंभव नजर आती हैं।   इसलिए आप जो भी कार्य करें उसमें धैर्य, साहस, बुद्धिमता का होना बहुत जरूरी है।  इससे हमारे जीवन में होने वाली कठिनाइयां कम होती है और हम जीवन में नया सीखते हैं।  इसलिए हमेशा धैर्य रखें और जो हो रहा है उसे होने दे क्योंकि जो हो रहा है वह अच्छे के लिए ही होगा। 
2.  एक बात हमेशा याद रखें की अकेले सुई की फितरत हमेशा चुभने वाली होती है लेकिन वह सुई धागे का साथ मिलने से उसकी फितरत बदल जाती है और वह दो चीज को जोड़ने का भी काम कर देती है।   इसलिए संगत का असर भी कभी-कभी सहयोग का काम करती है। 
3. अगर आपकी जिंदगी में कोई आपको अच्छा लगता है तो अच्छा वह नहीं बल्कि अच्छे आप हैं।   क्योंकि आपमे अच्छाई देखने वाली नजर है और अच्छाई के कारण ही आप को उसके विचार मे कुछ अच्छा नजर आया इसलिए हमेशा नजर  नहीं नजरिया सही होना चाहिए।  जिससे सभी पॉजिटिव नजर आते हैं। 

4.  गलती जीवन का एक पन्ना है और रिश्ता पूरी एक किताब है।  इसलिए आपकी जिंदगी में जरूरत पड़ने पर गलती का एक पन्ना फार देना लेकिन एक पन्ने के लिए पूरी किताब को मत खो देना।  इसीलिए आप हमेशा रिश्ते को बनाए रखना और उसे अपने आने वाले जीवन में संभाल कर रखें। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आज का सुविचार। परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको..

1. जिंदगी में परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको तोड़ती हैं या कमजोर करती हैं उससे कहीं ज्यादा आपको वह परिस्थितियां मजबूत भी बनाती है। इसलिए परिस्थितियों को हमेशा अपने काबू में करना चाहिए क्योंकि अगर आप परिस्थितियों को अपने काबू में नहीं कर सकते है तो परिस्थितियां आपको अपने काबू में कर लेंगई जिससे आप टूट जाएंगे।  2. आप अपनी जिंदगी में ऐसी मेहनत करो की जो साबित कर दे की इस दुनिया में नामुमकिन कुछ भी नहीं है  अगर किसी भी काम को सच्चे मन और लगन से किया जाए तो वह काम पूरा हो जाता है अगर इस दुनिया में कोई भी ऐसा काम है जो बहुत कठिन है लेकिन वह काम कोई एक व्यक्ति भी कर रहा है तो वह काम आप भी कर सकते हो इसलिए हार मत मानो और अपने काम को पूरा करो।  3.  अगर इंसान इरादा बना ले कि वह कामयाबी हासिल करके रहेगा तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे नहीं रोक सकती और इसमें हालात भी मायने नहीं रखती हैं।  इसलिए आप हमेशा कोई भी सफल कार्य करना चाहते हैं तो उसमें इरादा पक्का होना चाहिए तभी आपको सफलता मिलेगी। क्योंकि हमारी जिंदगी में हम कितने सही हैं और कितनी गलत है यह बात ...

ji Market Suvichar Hindi