सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का सुविचार। परेशानी जिंदगी का....

1. परेशानी जिंदगी का हिस्सा है अगर परेशानी नहीं आएगी तो इंसान निखरे गा कैसे क्योंकि यह परेशानियां ही है जो इंसान को जिंदगी जीने का सही मतलब बताती हैं।  और यह भी पता चलता है की परेशानी में कौन इंसान अपना है और कौन इंसान पराया, अगर हमें परेशानी है और हमारा कोई साथ भी दे रहा है तो उसका हमेशा आदर करना चाहिए क्योंकि वह अपना बहुमूल्य समय निकालकर हमें उस परेशानी से मुक्त कर रहा है। 

2. जो हो गया उसे सोचा नहीं करते और जो मिल गया उसे खोया नहीं करते, हासिल उसे ही मिलती है सफलता जो वक़्त और हालात में रोया नहीं करते है ।
 3. और जो वक्त को अपने हाथों में लेते हैं वही जिंदगी में एक नया मुकाम बनाया करते हैं इसीलिए वक्त को एक वक्त के लिए अपने हाथ में लेकर देखो आप सफलता में वक्त को भी पीछे छोड़ दोगे।
 
4. क्योंकि बीता हुआ कल तुम्हारे दिमाग में है लेकिन आने वाला कल तुम्हारे हाथ में है। और आप अपने आप से एक वादा करो कि मुझे अपने आप को किसी और से नहीं बल्कि अपने बीते हुए कल से बेहतर बनना है।।...

5. इत्र से कपड़ों का महकना कोई बड़ी बात नहीं है । मजा तो तब है जब आप के किरदारों से खुशबू आए।  क्योंकि इत्र से खुशबू 1 दिन के लिए होगी लेकिन अगर आपके किरदार से खुशबू आई तो वह आपके मरने के बाद भी आती रहेगी। 








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आज का सुविचार। परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको..

1. जिंदगी में परिस्थितियां जितनी ज्यादा आपको तोड़ती हैं या कमजोर करती हैं उससे कहीं ज्यादा आपको वह परिस्थितियां मजबूत भी बनाती है। इसलिए परिस्थितियों को हमेशा अपने काबू में करना चाहिए क्योंकि अगर आप परिस्थितियों को अपने काबू में नहीं कर सकते है तो परिस्थितियां आपको अपने काबू में कर लेंगई जिससे आप टूट जाएंगे।  2. आप अपनी जिंदगी में ऐसी मेहनत करो की जो साबित कर दे की इस दुनिया में नामुमकिन कुछ भी नहीं है  अगर किसी भी काम को सच्चे मन और लगन से किया जाए तो वह काम पूरा हो जाता है अगर इस दुनिया में कोई भी ऐसा काम है जो बहुत कठिन है लेकिन वह काम कोई एक व्यक्ति भी कर रहा है तो वह काम आप भी कर सकते हो इसलिए हार मत मानो और अपने काम को पूरा करो।  3.  अगर इंसान इरादा बना ले कि वह कामयाबी हासिल करके रहेगा तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे नहीं रोक सकती और इसमें हालात भी मायने नहीं रखती हैं।  इसलिए आप हमेशा कोई भी सफल कार्य करना चाहते हैं तो उसमें इरादा पक्का होना चाहिए तभी आपको सफलता मिलेगी। क्योंकि हमारी जिंदगी में हम कितने सही हैं और कितनी गलत है यह बात ...

ji Market Suvichar Hindi